Bharat, INDIA In Hindi । भारत देश के बारे में 42 ग़ज़ब रोचक तथ्य

Amazing Facts about Bharat, INDIA in Hindi – भारत के बारे में रोचक तथ्य

bharat

भारत एक ऐसा देश जहाँ शायद दूसरे देशों से अच्छी संस्कृति है, उनसे ज्यादा भाईचारा है, emotions है, feelings है, प्यार है, लड़ाई है और फिर आपसी समझौते भी है। एक ऐसा देश जहाँ दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल है, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है और दुनिया का सबसे शाकाहारी देश है इसके अलावा भी India के बारे में जानने को बहुत कुछ हैं. पेश है कुछ ग़ज़ब रोचक तथ्य…

भारत के रोचक तथ्य 1 से 20 – India Facts in Hindi

1. भारत ने अपने 10 हजार साल के इतिहास में किसी देश पर पहले हमला नही किया, जबकि यह हथियारों का सबसे बड़ा आयातक है।

2. भारत अकेला ऐसा देश है जहाँ किसी भी चीज पर उसका M.R.P लिखा होता है।

3. भारतीय रेल, कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से संसार की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें लगभग 16 लाख से भी अधिक कर्मचारी काम करते है, जो कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है।

4. ‘श्रीकांत जिचकार’ भारत के सबसे पढ़े लिखे व्यक्ति है। इनके पास IAS, IPS, वकील, डॉक्टर समेत 20 डिग्री थी, 25 साल की उम्र में ये MLA भी बने। 2004 में इनका देहांत हो गया।

5. कमल का फूल भारत के साथ-साथ वियतनाम का भी राष्ट्रीय फूल है।

6. भारत में लगने वाले कुम्भ के मेले में 10 करोड़ से अधिक लोग आए थे, जो एक जगह एकत्रित हुई आज तक की सबसे अधिक जनसंख्या है। यह भीड़ इतनी ज्यादा थी कि अंतरिक्ष से भी दिखाई दे रही थी।

7. भारत के केरल राज्य के ‘Kodinhi’ गांव में 2000 घरों में 200 से ज्यादा जुड़वां बच्चे है। किसी को भी इसका कारण नही पता।

8. भारत में 100 शादियों में से सिर्फ 1 का ही तलाक होता है, जो दुनिया में सबसे कम है।

9. भारत में हर साल 14 नवंबर को ‘Children’s Day’ मनाया जाता है खास बात यह है कि ये Valentine’s Day के ठीक 9 महीने बाद आता है।

10. दुनिया का सबसे ऊंचा पुल ‘The Baily Bridge’ भारत के लद्दाख में स्थित है। इसे 1982 में dras और suru नदी पर भारतीय सेना द्वारा बनाया गया था।

11. दुनिया में प्रति आदमी के हिसाब से सबसे कम मीट की खपत्त भारत में है।

Brihadisvara Temple hd image

12. तमिलनाडु के तंजौर में स्थित ‘बृहदेश्वर मंदिर’ दुनिया का पहला ऐसा मंदिर है जो पूरी तरह से ग्रेनाइट से बना हुआ है। इसका निर्माण 11वीं सदी की शुरूआत में चोल शासक ‘प्रथम राजराज चोल’ ने करवाया था। इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर भी घोषित किया है।

13. दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा डाकघर भारत में है। 1,54,882 डाकघर।

14. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश के ‘Chail’ में है। 1893 में बना यह मैदान समुंद्र तल से 2444 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। Chail, महाराजा भुपेंद्र सिंह की ग्रीष्म राजधानी भी रही है।

15. 1896 तक केवल भारत ही हीरे का एकमात्र स्त्रोत था और आज भी दुनिया में बिकने वाले हर 12 में से 11 हीरे भारत में काटे और पॉलिश किए जाते है।

16. विदेशियों के लिए भारतीय मुद्रा भारत से बाहर ले जाना कानूनन जुर्म है।

17. विश्व में 22 हजार टन पुदीने के तेल का उत्पादन होता है, इसमें से 19 हजार चन अकेले भारत में निकाला जाता है।

18. दुनिया का सबसे बड़ा परिवार जो इकट्ठा रहता है, वह भारत के मिजोरम में है: इस परिवार में 34 पत्नियाँ, 94 बच्चे, 14 बहुएँ, 33 पोतो समेत 180 लोग रहते है।

19. भारत के गुजरात के गिर के जंगलों में हर बार एक अकेले व्यक्ति ‘महंत भारतदास दर्शनदास’ के लिए पोलिंग बूथ लगाया जाता है क्योंकि चुनावी नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति वोट डालने के लिए 2 km से दूर नही जा सकता।

20. दुनिया में इस समय सबसे अधिक बारिश वाला स्थान भारत के मेघालय में स्थित ‘मॉसिनराम’ नामक गांव है। चेरापूंजी से 15 किलोमीटर दूर इस गांव में हर साल औसतन 11,872 mm बारिश होती है, जिसकी वजह से यह धरती का सबसे नम स्थान भी है। लेकिन गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, किसी एक साल में आज तक की सबसे अधिक बारिश मेघालय के ही चेरापूंजी में दर्ज की गई है। यहाँ 1861 में 26,467 mm बारिश हुई थी।

भारत के रोचक तथ्य 21 से 42 – Bharat in Hindi

21. अभी तक हुए कबड्डी के सभी छ: वर्ल्ड कप भारत ने जीते है।

22. स्विट्ज़रलैंड में मनाया जाने वाला ‘विज्ञान दिवस’ भारत के मिसाइल मैन “डॉ. ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम” को को समर्पित है। दरअसल, 26th May, 2006 को अब्दुल कलाम जी स्विट्ज़रलैंड गये थे उसी दिन से 26 मई को ‘Science Day’ घोषित कर दिया गया।

23. भारत का पहला रॉकेट इतना छोटा और हल्का था कि इसे केरल के तिरवंतपुरम के ‘थुंबा लांचिग स्टेशन’ तक साइकिल पर ले जाया गया था।

24. अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय ‘राकेश शर्मा’ से जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूछा कि स्पेस से भारत कैसा दिखता है तो उनका जवाब था- सारे जहाँ से अच्छा

25. दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल भारत के यूपी के लखनऊ में है। इस स्कूल का नाम है ‘सिटी मोंटेसरी स्कूल’ इस स्कूल में हर साल 40 से 50 हजार बच्चे एडमिशन लेते है।

26. दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री भारत की है, दूसरे नंबर पर नाइजीरिया और तीसरे पर अमेरिका है।

27. दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक जो अभी भी आस्तित्व में है, ‘वाराणसी’ भारत में है। इसे काशी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है। 500 बी सी में यहाँ भगवान बुद्ध ने आगमन किया था।

28. भारतीय महिलाओं के पास दुनिया का लगभग 11% सोना है। ये सोना अमेरिका, स्विट्जरलैंड और जर्मनी जैसे देशों के कुल सोने से भी ज्यादा है।

lonar lake hd photo

29. भारत के महाराष्ट्र में एक खारे पानी की झील है जिसका नाम है- लोनार झील। खास बात ये है कि इसका निर्माण एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने से हुआ था।

30. दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय हर साल 1 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर कमाते हैं जिसमें से 30 हजार करोड़ बचाकर वे भारत भेज देते हैं।

31. भारत में ना तो आज तक ओलंपिक खेल हुए है और ना ही 2050 तक होगे।

32. इंदिरा गांधी भारत की पहली और अकेली महिला प्रधानमंत्री थी।

33. सफेद बाघ केवल भारत में पाए जाते है।

34. हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल नही है, इसका खुलासा एक 10 साल की लड़की द्वारा लगाई गई RTI में हुआ है। भारत के खेल मंत्रालय का जवाब था कि भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नही है। यदि आपको यकीन नही आ रहा तो यहाँ पूरा लेख पढ़े।(external link).

35. दुनिया के किसी भी और देश के मुकाबले सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं भारत में होती है।

36. जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वारा 1724 में बनाई गई जंतर मंतर संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।

37. समोसा भारत की बहुत प्रसिद्ध डिश है लेकिन यह भारत की नही है।

38. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के मामले में भारत नंबर 3 पर है। पहले दो पर अमेरिका और इंगलैंड है।

39. इंडिया दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह पर यान भेज दिया था।

40. दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी भारत के गुजरात के जामनगर में है। यह रिफाइनरी हर रोज 12 लाख बैरल तेल को रिफाइन करती है। इस पर रिलाइंस कंपनी का हक है।

41. भारत के मुंबई स्थित बांद्रा-वर्ली समुंद्रसेतु को बनाने में स्टील के इतने तार लगे है कि एक बार तो पूरी पृथ्वी को लपेट लें, इस पुल का वजन 50 हजार अफ्रीकी हाथियों के बराबर है और इसे बनाने में 2 करोड़ 57 लाख इंसानी घंटे लगे थे।

भारत के आविष्कार व खोज – Indian Inventions and Discoveries List in Hindi

  1. पाई का मान भारत की देन है।
  2. योग की शुरूआत भारत में हुई।
  3. 70% मसाले भारत की देन है।
  4. शैंपू का आविष्कार भारत में हुआ।
  5. बटन का आविष्कार भारत में हुआ।
  6. लोहे का आविष्कार भारत में हुआ।
  7. चीनी का आविष्कार भारत में हुआ।
  8. स्याही का आविष्कार भारत में हुआ।
  9. USB का आविष्कार भारत में हुआ।
  10. चाँ पर पानी की खोज भारत ने की।
  11. Ruler का आविष्कार भारत में हुआ।
  12. Chess का आविष्कार भारत में हुआ।
  13. दशमलव का आविष्कार भारत में हुआ।
  14. बाइनरी कोड का आविष्कार भारत में हुआ।
  15. पेंटियम चिप का आविष्कार भारत में हुआ।
  16. स्केल (फुटा) का आविष्कार भारत में हुआ।
  17. ताश के खेल का आविष्कार भारत में हुआ।
  18. फ्लश टॉयलेट का आविष्कार भारत में हुआ।
  19. प्लास्टिक सर्जरी का आविष्कार भारत में हुआ।
  20. नौकायन की कला का आविष्कार भारत में हुआ।
  21. ऑप्टिकल फाइबर का आविष्कार भारत में हुआ।
  22. Steel का उत्पादन करने वाला भारत पहला देश है।
  23. 0, Zero का आविष्कार भारत के आर्यभट्ट ने किया।
  24. सांप-सीढ़ी और लूडो के खेल का आविष्कार भारत में हुआ।
  25. दुनिया के पहले फिंगरप्रिंट ब्यरों की स्थापना 1897 में भारत में हुई।
  26. दुनिया की पहली मोतियाबिंद सर्जरी भारत में हुई, 2600 साल पहले।
  27. दुनिया का पहला विश्वविद्यालय ‘तक्षशिला’ भारत में है। इसकी स्थापना 700 ईसा पूर्व में की गई थी।

भारत से जुड़े ये अन्य रोचक तथ्य भी पढ़े:

उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट भारत देश के बारे में रोचक जानकारी और फैक्ट्स / About India in Hindi पसंद आई होगी. यदि आपके पास इससे जुड़ा कोई सवाल या जानकारी है तो नीचे कमेंट में बताएँ।

15 Comments

  1. K.D sarma October 4, 2018
  2. Khush October 6, 2018
    • Ankit Banger October 11, 2018
  3. Abhishek tiwari October 6, 2018
  4. shubham October 14, 2018
  5. Puran Mal Meena October 16, 2018
  6. Bajrang Lal October 16, 2018
  7. Raghav Verma October 17, 2018
  8. Munendra Kumar October 18, 2018
  9. Anu Anoop October 22, 2018
  10. Pratap singh December 18, 2018
  11. dilshad December 24, 2018
  12. Yogesh Sambare December 27, 2018
  13. Rajiv sharma August 19, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *