21 जुलाई का इतिहास । 21 July History In Hindi

History of 21 July in Hindi
21 जुलाई का इतिहास

21 july ka itihas

इतिहास एक दिन में नही बनता लेकिन एक दिन अपने अंदर बहुत कुछ समाकर रखता है. इतिहास में हर दिन का अपना एक विशेष महत्व हैं. ऐसा ही एक दिन है 21 जुलाई.. जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार, साल का 202वाँ (लीप वर्ष में 203वाँ) दिन है. वैसे तो 21 July के दिन भारत और विश्व में बहुत सी घटनाएं हुई थी जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गई. लेकिन हम आपके समय की कदर करते हुए आपको कुछ चुनिंदा घटना ही बताएंगे जो आपको बोर नही करेगी. आइए जानते है कि आज के दिन इतिहास में क्या खास हुआ था…

1. 356 ईसा पूर्व में आज ही के दिन ‘Hero Strratus’ नाम के एक आदमी ने दुनिया के 7 प्राचीन अजूबों में से एक ‘टेम्पल ऑफ आर्टेमिस’ में आग लगा दी थी. इसे ग्रीक सभ्यता से जुड़ा एक प्राचीन माना जाता है. हाथ तीन सात अजूबों में से अब केवल मिस्र के पिरामिड ही सुरक्षित बचे हैं।

2. 1930 में आज ही के दिन हिन्दी सिनेमा के मशहूर गीतकार ‘आनंद बख्शी’ का जन्म हुआ था. आनंद, शुरूआत में भारतीय नौसेना में काम करते थे. उन्हें शोले, आराधना और हरे कृष्णा हरे राम जैसी फिल्मों के गाने लिखे. ‘दम मारो दम’ उनके लिखे प्रसिद्ध गीतों में से एक है।

3. 1906 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पहले अध्यक्ष ‘व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी’ का इंग्लैंड में निधन हुआ था।

4. 1963 में आज ही के दिन ‘काशी विद्यापीठ’ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला था।

5. 1983 में आज ही के दिन अंटार्कटिका के ‘वोस्टोक स्टेशन’ में ‘धरती का सबसे कम तापमान’ -89.2°C दर्ज किया गया था।

6. 2007 में आज ही के दिन ‘Harry Potter and the Deathly Hallows’ नॉवेल पब्लिश हुआ था. इसे सबसे तेज़ी से बिकने वाला नॉवेल माना जाता है पहले 24 घंटे में इसकी डेढ़ करोड़ कॉपियां बिकी थी. हैरी पॉटर सीरीज़ के इस सातवें और आखिरी नॉवेल को 93 देशों में रिलीज़ किया गया था।

उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट 21 जुलाई का इतिहास / 21 July History in Hindi 💡 पसंद आई होगी. अगर आपके पास 21 जुलाई की कोई और महत्वपूर्ण घटना, जन्म या मृत्यु / Historical Events, Birthday या Death की जानकारी है तो नीचे कमेंट में बताएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *