History of 28 June in Hindi
28 जून का इतिहास
इतिहास एक दिन में नही बनता लेकिन एक दिन अपने अंदर बहुत कुछ समाकर रखता है. इतिहास में हर दिन का अपना एक विशेष महत्व हैं. ऐसा ही एक दिन है 28 जून.. जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार, साल का 179वाँ (लीप वर्ष में 180वाँ) दिन है. वैसे तो 28 June के दिन भारत और विश्व में बहुत सी घटनाएं हुई थी जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गई. लेकिन हम आपके समय की कदर करते हुए आपको कुछ चुनिंदा घटना ही बताएंगे जो आपको बोर नही करेगी. आइए जानते है कि आज के दिन इतिहास में क्या खास हुआ था…
1. आज ही के दिन यूक्रेन में ‘Constitution Day’ मनाया जाता है, यह आज इसलिए मनाया जाता है क्योकिं 1996 में इसी दिन यूक्रेन के संविधान को स्वीकृति मिली थी।
2. आज ही के दिन वियतनाम में ‘Family Day’ मनाया जाता है, इसे 2001 में मनाना शुरू किया गया था. यह परिवार और उसके लोगो को समर्पित किया जाता है।
3. 1820 में आज ही के दिन टमाटर को बिना ज़हर वाली सब्ज़ी घोषित किया गया था।
4. 1838 में आज ही के दिन ब्रिटेन की महारानी ‘विक्टोरिया’ की लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में ताजपोशी की गई थी, इन्होंने एक समय दुनिया के करीब एक चौथाई हिस्से पर राज किया और इनके राज में करीब 40 करोड़ लोग रहते थे. 1 May, 1876 को उन्हें भारत की महारानी की उपाधि भी दी गई थी.
5. 1846 में आज ही के दिन बेल्जियम के संगीतकार ‘Adolphe Sax’ ने Saxophone (🎷) का पैटेंट करवाया था, यह एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट है जिसे आपने अक्सर किसी मिलिट्री बैंडस में सुना होगा।
6. 1873 में आज ही के दिन फ्रांस के महान जीवन विज्ञानी ‘Alexis Carrel’ का जन्म पेरिस में हुआ था. इन्हें संजीव अंगो को सुरक्षित रखने की खोज की थी. 1912 में इन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
7. 1919 में आज ही के दिन वर्साय शांति संधि पर दस्तखत होने के साथ ‘प्रथम विश्व युद्ध का अंत’ हो गया था. इस संधि को द्वितीय विश्व युद्ध के कई कारणों में से एक माना जाता है।
8. 1921 में आज ही के दिन भारत के 9वें प्रधानमंत्री ‘पी.वी. नरसिंह राव’ का जन्म हुआ था, इन्होंने ही भारत में किसी भी उद्योग को शुरू करने के लिए लाइसेंस लेने की लंबी प्रोसेस को खत्म किया था. ये 17 भाषाओं के ज्ञाता थे और एक समय पर आँध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे.
9. 1923 में आज ही के दिन देश के सिनेमाघरों और फ़िल्मों के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले ‘जमशेदजी फ्रामजी’ का निधन हुआ था, उन्हें मशहूर मदन थिएटर शुरू करने के लिए पहचाना जाता है. ख़ास बात यह है कि बांगला फ़िल्मों के अभिनेता उत्तम कुमार के पिता इन्हीं के थियेटर में प्रोजेक्टर चलाते थे. इन्हें ‘Father of Indias 1st Cinema Hall’ के नाम से भी जाना जाता है।
10. 1926 में आज ही के दिन कार बनाने वाली मशहूर कंपनी ‘Mercedes-Benz’ की स्थापना हुई थी. मर्सिडीज बेंज का नारा है, “सर्वश्रेष्ठ या फिर कुछ नहीं”।
11. 1997 में आज ही के दिन बॉक्सर ‘Mike Tyson’ ने मैच के दौरान ही दूसरे खिलाड़ी का दाहिना कान काट दिया था जिसके बाद उन्हें प्रतिबंधित किया गया और 20 करोड़ 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट 28 जून का इतिहास / 28 June History in Hindi 💡 पसंद आई होगी. अगर आपके पास 28 जून की कोई और महत्वपूर्ण घटना, जन्म या मृत्यु / Historical Events, Birthday या Death की जानकारी है तो नीचे कमेंट में बताएँ।