11 जुलाई का इतिहास । 11 July History In Hindi

History of 11 July in Hindi
11 जुलाई का इतिहास

11 july ka itihas

इतिहास एक दिन में नही बनता लेकिन एक दिन अपने अंदर बहुत कुछ समाकर रखता है. इतिहास में हर दिन का अपना एक विशेष महत्व हैं. ऐसा ही एक दिन है 11 जुलाई.. जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार, साल का 192वाँ (लीप वर्ष में 193वाँ) दिन है. वैसे तो 11 July के दिन भारत और विश्व में बहुत सी घटनाएं हुई थी जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गई. लेकिन हम आपके समय की कदर करते हुए आपको कुछ चुनिंदा घटना ही बताएंगे जो आपको बोर नही करेगी. आइए जानते है कि आज के दिन इतिहास में क्या खास हुआ था…

1. आज ही के दिन 1987 में दुनिया की आबादी 5 अरब पहुंच गई थी. तभी से ये दिन ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है. इस 5 अरबवें बच्चे का जन्म योगोस्लाविया में हुआ था।

2. 1893 में आज ही के दिन जापान के व्यवसायी ‘कोकिची मिकिमोटो’ ने पहली बार मोती को लैब में तैयार किया था. उस दौर में मनुष्य द्वारा मोती को तैयार कर पाना असंभव माना जाता था. और खास बात ये है कि 2002 से 2007 तक और फिर 2017 में मिस यूनिवर्स के ताज के तौर पर प्रयोग होने वाला ‘फ़ीनिक्स मिकिमोटो क्राउन’ भी उनके अविष्कारों में से एक है।

3. 1902 में आज ही के दिन प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व भारत के प्रथम रक्षा मंत्री ‘सरदार बलदेव सिंह’ का जन्म पंजाब में हुआ था।

4. 1949 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की हत्या के बाद RSS पर लगे बैन को सशर्त हटा लिया गया था।

5. 1979 में आज ही के दिन अमेरिका का पहला स्पेस स्टेशन ‘स्काईलैब’ हिंद महासागर में आ गिरा था. इसका वजन 77,000 किलो यानि 15 हाथियों के बराबर था. इसने 1973 से लेकर 1979 तक सक्रिय रहते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां धरती पर भेजी थी।

6. 2003 में आज ही के दिन भारतीय लेखक ‘भीष्म साहनी’ का निधन हुआ था. भीष्म साहनी ने कई प्रसिद्ध रचनाएं की, और उनके उपन्यास ‘तमस’ पर तो 1986 में एक फिल्म भी बनाई गई. 1998 में उन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े पुरस्कार पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया।

7. 2003 में आज ही के दिन ‘हिन्दी विकिपीडिया’ की शुरूआत हुई थी. आपको बता दें, कि विकिपीडिया 301 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है और इस पर साढ़े चार करोड़ से ज्यादा लेख लिखे जा चुके है।

8. 2003 में आज ही के दिन दिल्ली-लाहौर बस सेवा फिर से आरंभ की गई थी. आपको बता दें, कि भारतीय संसद पर हमले के बाद दिसंबर 2001 में इसे बंद कर दिया गया था।

उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट 11 जुलाई का इतिहास / 11 July History in Hindi 💡 पसंद आई होगी. अगर आपके पास 11 जुलाई की कोई और महत्वपूर्ण घटना, जन्म या मृत्यु / Historical Events, Birthday या Death की जानकारी है तो नीचे कमेंट में बताएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *