History of 29 July in Hindi
29 जुलाई का इतिहास
इतिहास एक दिन में नही बनता लेकिन एक दिन अपने अंदर बहुत कुछ समाकर रखता है. इतिहास में हर दिन का अपना एक विशेष महत्व हैं. ऐसा ही एक दिन है 29 जुलाई.. जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार, साल का 210वाँ (लीप वर्ष में 211वाँ) दिन है. वैसे तो 29 July के दिन भारत और विश्व में बहुत सी घटनाएं हुई थी जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गई. लेकिन हम आपके समय की कदर करते हुए आपको कुछ चुनिंदा घटना ही बताएंगे जो आपको बोर नही करेगी. आइए जानते है कि आज के दिन इतिहास में क्या खास हुआ था…
1. आज के दिन ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ मनाया जाता है. इसका मकसद है बाघों की घटती संख्या की तरफ लोगों में जागरूकता फैलाना. इसकी मनाने का निर्णय 2010 में सेंट पीटर्सबर्ग बाघ सम्मेलन में लिया गया था।
2. 1748 में आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कम्पनी की सहायता के लिए ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची थी।
3. 1883 में आज ही के दिन इटली के तानाशाह ‘बेनितो मुसोलिनी’ का जन्म हुआ था. मुसोलोनी, हिटलर के ख़ास दोस्त थे और जब दूसरा विश्व युद्ध शुरू हुआ तब हिटलर और मुसोलिनी एक गुट में थे जबकि ब्रिटेन और फ्रांस दूसरे गुट में थे. मुसोलिनी, इटली के 27वें प्रधानमंत्री भी बनें.
4. 1890 में आज ही के दिन मशहूर चित्रकार ‘विन्सेंट वैन गो’ का निधन हुआ था. अपनी पेंटिग्स में गहरे रंगो और भावनाओं के सटीक चित्रण के लिए उन्हें याद किया जाता है. उन्होंने क़रीब 2000 पेंटिंग्स बनायी और उनकी पेंटिंग्स आज भी दुनिया की सबसे महँगी पेंटिंग्स में शामिल हैं।
5. 1891 में आज एक दिन महान समाज सुधारक ‘ईश्वर चन्द्र विद्यासागर’ का निधन हुआ था, वो बंगाल नवजागरण के मुख्य नायकों में से एक थे. उनकी वजह से 1856 में विधवा पुनर्विवाह क़ानून पारित हुआ था।
6. 1904 में आज ही के दिन मशहूर उद्योगपति ‘जेआरडी टाटा’ का पेरिस में जन्म हुआ था. इन्होनें टाटा ग्रुप के विकास में अहम भूमिका निभाई और टाटा मोटर्स, टाटा एयरलायंस, टाटा कंसल्टेंसी जैसी कई कंपनियों की स्थापना की. 1929 में पायलट का लाइसेंस प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने और इनकी माता सुजैन कार चलाने वाली पहली भारतीय महिला थी. 1992 में इन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।
7. 1958 में आज ही के दिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ‘ड्वाइट डेविड आइज़नहावर’ ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी ‘NASA’ की स्थापना की थी।
8. 1959 में आज ही के दिन मशहूर अभिनेता ‘संजय दत्त’ का जन्म हुआ था. मुन्ना भाई एमबीबीएस और वास्तव इनकी प्रमुख फिल्में है. संजय दत्त के जीवन पर एक फिल्म भी आ चुकी है: संजू।
9. 1980 में आज ही के दिन भारतीय हॉकी टीम ने रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित ओलंपिक खेलों में स्पेन को 4-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था. हालांकि तब से भारतीय हॉकी टीम दोबारा ओलंपिक पदक नही जीत सकी है।
10. 1981 में आज ही के दिन ब्रिटेन के ‘प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना’ का लंदन में विवाह हुआ था. दुनिया के लगभग 75 करोड़ लोगों ने टेलिविज़न पर इस विवाह को देखा था. 1981 में ब्रिटेन में इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश किया गया था।
11. 1996 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी ‘अरुणा आसिफ़ अली’ का निधन हुआ था. उस दौर में जब सभी बड़े नेता गिरफ़्तार हो चुके थे तो अरुणा आसिफ़ अली ने मुम्बई के गोवालिया टैंक मैदान में तिरंगा झंडा लहराकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने की खुली चुनौती दी थी. 1997 में उन्हें मरणोपरान्त भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।
12. 2015 में आज ही के दिन माइक्रोसॉफ्ट ने ‘विंडोज 10’ लॉन्च की थी. विंडोज 7 और 8 की खूबियों के साथ इसमें कुछ अन्य सुविधाएँ भी जोड़ी गई थी. एक साथ कई प्रोग्राम इस्तेमाल करने वालो के लिए वरदान साबित हुई।
उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट 29 जुलाई का इतिहास / 29 July History in Hindi 💡 पसंद आई होगी. अगर आपके पास 29 जुलाई की कोई और महत्वपूर्ण घटना, जन्म या मृत्यु / Historical Events, Birthday या Death की जानकारी है तो नीचे कमेंट में बताएँ।