History of 14 June in Hindi
14 जून का इतिहास
इतिहास एक दिन में नही बनता लेकिन एक दिन अपने अंदर बहुत कुछ समाकर रखता है. इतिहास में हर दिन का अपना एक विशेष महत्व हैं. ऐसा ही एक दिन है 14 जून.. जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार, साल का 165वाँ (लीप वर्ष में 166वाँ) दिन है. वैसे तो 14 June के दिन भारत और विश्व में बहुत सी घटनाएं हुई थी जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गई. लेकिन हम आपके समय की कदर करते हुए आपको कुछ चुनिंदा घटना ही बताएंगे जो आपको बोर नही करेगी. आइए जानते है कि आज के दिन इतिहास में क्या खास हुआ था…
1. आज ही के दिन ‘विश्व रक्तदान दिवस’ मनाया जाता है इसकी शुरूआत 1997 में की गई थी. यह इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन 1868 में दुनिया को blood group से अवगत कराने वाले ऑस्ट्रिया के ‘कॉर्ल लैंडस्टीनर’ का जन्म हुआ था. कॉर्ल को शरीर विज्ञान में योगदान के लिए 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
2. आज ही के दिन अमेरिका में ‘झंडा दिवस’ मनाया जाता है. यह इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 1777 में आज ही के दिन अमेरिका ने अपने झंडे को अपनाया था. आज जब भी कोई राज्य अमेरिका से जुड़ता है तो इसके झंडे में एक तारा और जोड़ दिया जाता है. अमेरिकियों के लिए ये दिन इसलिए भी खास है क्योकिं आज ही के दिन 1775 में अमेरिकी सेना की भी स्थापना की गई थी।
3. 1901 में आज ही के दिन ‘पहली बार गोल्फ’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
4. 1907 में आज ही के दिन नार्वे की महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला था।
5. 1922 में आज ही के दिन महान फिल्मकार ‘के.आसिफ’ का जन्म हुआ था, वे बहुचर्चित फ़िल्म “मुग़ल-ए-आज़म” के निर्देशक भी थे आपको बता दें, कि इस फिल्म को बनाने में 12 साल लगे थे।
6. 1928 में आज ही महान क्रांतिकारी नेता ‘चे गवेरा’ का जन्म हुआ था. उन्हें क्यूबा में हुई क्रांति का नायक माना जाता था. वे एक डॉक्टर, लेखक और एक थियोरिस्ट भी थे।
7. 1940 में आज ही के दिन जर्मन सेना ने ‘पेरिस पर कब्जा’ कर लिया था, इससे कुछ दिनों पहले ही पेरिस को ओपन सिटी घोषित किया जा चुका था. आपको बता दे कि किसी शहर को ओपन सिटी तब घोषित किया जाता है जब सिटी पर कब्जा होने वाला हो, ओपन सिटी घोषित करने पर कब्जा करने वाली सेना से शहर को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचाने की उम्मीद की जाती है।
8. 1946 में आज ही के दिन अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ का जन्म हुआ था।
9. 1949 में आज ही के दिन ‘Abert II’ अंतरिक्ष में जाने वाला पहला बंदर बन गया।
10. 1951 में आज ही के दिन पहले कमर्शियल कंप्यूटर को दुनिया के सामने लाया आया था. ‘UNIVAC I’ नामक यह कंप्यूटर Presper Eckert और John Mauchly ने डिज़ाइन किया जिसका इस्तेमाल सबसे पहले अमेरिकी जनगणना ब्यूरो द्वारा किया गया।
11. 1969 में आज ही के दिन 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली जर्मन टेनिस स्टार ‘स्टेफी ग्राफ’ का जन्म हुआ था, 13 साल की उम्र से ही इंटरनेशनल मैच खेलने वाली स्टेफी कुल 377 घंटे वर्ल्ड नंबर वन की पोजीशन पर भी रही है।
12. 2018 में आज ही के दिन अफगानिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ अपना ‘पहला टेस्ट मैच’ खेला और इसी के साथ अफगानिस्तान 12वीं टेस्ट मैच खेलने वाली टीम बन गई।
उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट 14 जून का इतिहास / 14 History June in Hindi 💡 पसंद आई होगी. अगर आपके पास 14 जून की कोई और महत्वपूर्ण घटना, जन्म या मृत्यु / Historical Events, Birthday या Death की जानकारी है तो नीचे कमेंट में बताएँ।
