History of 17 June in Hindi
17 जून का इतिहास
इतिहास एक दिन में नही बनता लेकिन एक दिन अपने अंदर बहुत कुछ समाकर रखता है. इतिहास में हर दिन का अपना एक विशेष महत्व हैं. ऐसा ही एक दिन है 17 जून.. जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार, साल का 168वाँ (लीप वर्ष में 169वाँ) दिन है. वैसे तो 17 June के दिन भारत और विश्व में बहुत सी घटनाएं हुई थी जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गई. लेकिन हम आपके समय की कदर करते हुए आपको कुछ चुनिंदा घटना ही बताएंगे जो आपको बोर नही करेगी. आइए जानते है कि आज के दिन इतिहास में क्या खास हुआ था…
1. आज ही के दिन आइसलैंड में ‘स्वतंत्रता दिवस’ मनाया जाता है. यह इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 1944 में आज ही आइसलैंड को डेनमार्क से आज़ादी मिली थी।
2. आज ही के दिन पूरे विश्व में ‘सूखा रोकथाम दिवस’ मनाया जाता है. इसकी शुरूआत 1995 में की गई थी. जिसका मकसद बंजर और सूखे के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए जन जागरूकता को बढ़ावा देना है।
3. आज ही के दिन ‘Guatemala’ और ‘El Salvador’ नामक दो देशों में ‘पिता दिवस’ मनाया जाता है।
4. 1631 में आज ही के दिन बेगम ‘मुमताज महल’ की मौत हो गई थी. मुमताज, शाहजहाँ की तीसरी और पसंदीदा बेगम थी, मृत्यु के बाद मुमताज़ को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में दफनाया गया फिर वहाँ से उनका शव निकालकर सोने की शवपेटी में आगरा में दफनाया गया. मुमताज़ की याद में शाहजहाँ ने ‘ताजमहल’ बनाने का फ़ैसला लिया. ताजमहल 1632 में बनना शुरू हुआ था और 1653 तक बनकर को तैयार हो गया. इसे बनाने में 20,000 से ज़्यादा मज़दूरों का हाथ था।
5. 1674 में आज ही के दिन छत्रपति शिवाजी की माँ ‘जीजाबाई’ का निधन हुआ था. इन्हें राजमाता के नाम से भी जाना जाता है।
6. 1885 में आज ही के दिन दुनिया की सबसे मशहूर प्रतिमाओं में से एक ‘स्टेचू ऑफ लिबर्टी’ को न्यूयॉर्क हार्बर पहुँचाया गया था, यह मूर्ति फ्रांस और अमेरिका की दोस्ती का प्रतीक है और इसे फ्रांस के लोगों ने अमरीका को गिफ़्ट किया था।
7. 1950 में आज ही के दिन अमेरिका के शिकागो में दुनिया का ‘पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट’ हुआ, इसमें एक मृत महिला के शरीर से किडनी निकालकर पीड़ित महिला के शरीर में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया था. 44 वर्षीय इस महिला का नाम ‘Ruth Tucker’ था जो नई किडनी से 5 साल और जिंदा रही. इस काम के लिए ‘डॉ.जोसफ मरे’ को 1990 में नोबल चिकित्सा पुरुस्कार भी मिला।
8. 1973 में आज ही के दिन भारतीय टेनिस प्लेयर ‘लिएंडर पेस’ का कोलकाता में जन्म हुआ था, इन्होंने अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर व्यक्तिगत खेलों में भारत के लिए 44 साल से पड़े सूखे को खत्म किया था. उन्हें 1996 में ‘राजीव गांधी खेल पुरस्कार’ और 2001 में महेश भूपतिके साथ ‘पद्मश्री’ सम्मान प्रदान किया गया।
9. 1980 में आज ही के दिन सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी ‘वीनस विलियम्स’ का जन्म हुआ था, आपको बता दे कि वीनस 4 ओलंपिक गोल्ड मैडल जीत चुकी है।
10. 1991 में आज ही के दिन ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल’ और ‘राजीव गांधी’ को मरणोप्रांत भारत रत्न पुरस्कार दिया गया था।
11. 2004 में आज ही के दिन मंगल ग्रह पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले जिस वजह से विश्व मे चर्चा होने लगी कि मंगल ग्रह पर जीवन संभव है. दरअसल लाल ग्रह के नाम से पहचाने जाने वाला मंगल ग्रह भी पृथ्वी की ही तरह स्थलीय धरातल वाला ग्रह है, इसीलिए यहाँ जीवन के होने के दावे किए जाते है।
उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट 17 जून का इतिहास / 17 History June in Hindi 💡 पसंद आई होगी. अगर आपके पास 17 जून की कोई और महत्वपूर्ण घटना, जन्म या मृत्यु / Historical Events, Birthday या Death की जानकारी है तो नीचे कमेंट में बताएँ।
बहुत ही शानदार आर्टिकल …. Thanks for sharing this!! 🙂
रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी है ,