हड्डियों के बारे में 23 रोचक तथ्य । Human Bones In Hindi

Amazing Facts about Human Bones in Hindi – हड्डियों के बारे में 23 रोचक तथ्य

हड्डी

हड्डियां ना होती तो हमे इतना सुंदर शरीर नही मिलता, वैज्ञानिक भाषा में हड्डियों के ढांचे को कंकाल कहते है। आज हम आपको इन्हीं हड्डियों के बारे में रोचक तथ्य बताने जा रहे है…

1. जन्म के समय मनुष्य की body में 306 हड्डियां होती है लेकिन जवानी तक ये सिर्फ 206 रह जाती है, क्योंकि कुछ हड्डियाँ आपस में जुड़ जाती है।

2. जन्म के समय सिर्फ हमारे कान की हड्डी ही पूरी बढ़ी हुई होती है।

3. शरीर की आधे से ज्यादा हड्डियाँ हाथ और पैर में होती है।

4. हमारे शरीर का 14% weight हड्डियों का होता है।

5. इंसान और जिराफ दोनों के गले में बराबर हड्डियाँ  होती है।

6. पूरे शरीर में केवल एक गले की हड्डी बिना जोड़ की होती है।

7. जब हम 30 साल से ऊपर के हो जाते है तो हमारी हड्डियाँ अपना घनत्व यानि ताकत खोने लगती है।

8. मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान की (0.11 inch) और मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी जाँघ की होती है।

9. हमारे हाथ, कलाई और ऊंगलियों में 54 हड्डियां होती है जो लिखने, मोबाइल चलाने और पियानों बजाने में मदद करती है।

10. हर 7 साल बाद हमारी पुरानी हड्डी की जगह नई हड्डी आ जाती है।

11. Bone Marrow हमारे शरीर के कुल वजन का 4% हिस्सा होता है, यह Red Blood Cells (लाल रक्त कोशिकाओं) को बनाता है जो हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है।

12. हमारी कोहनी से कुछ टकराने पर जो करंट सा लगता है वह असल में हड्डी की वजह से नही बल्कि नस की वजह से पैदा होता है।

13. मानव शरीर की सबसे मजबूत जाँघ की हड्डी और सबसे कमजोर नाक और रीढ़ की हड्डी होती है।

14. हमारी जाँघ की हड्डी इतनी शक्तिशाली होती है कि यह हर क्यूबिक इंच पर 7800 किलों वजन झेल सकती है, मतलब 6 कारों के बराबर का वजन।

15. सबसे ज्यादा टूटने वाली हाथ की हड्डी होती है।

16. हमारे शरीर में 5 तरह की हड्डियां होती है: लंबी, छोटी, सपाट, अनियमित और तिल के आकार जैसी।

17. हमारा मुँह 14 हड्डियों से बना होता है।

18. टूटी हुई हड्डी को जुड़ने में लगभग 12 हफ्ते का समय लगता है।

19. बाॅडी में पाया जाने वाले कुल कैल्शियम का 99% हमारी हड्डियों और दाँतो में पाया जाता है।

20. हमारे दाँत कंकाल का हिस्सा तो होते है लेकिन ये हड्डियों में नही गिने जाते।

21. बच्चा पैदा करते समय महिला को होने वाला दर्द एक साथ 20 हड्डियां टूटने के बराबर हैं।

22. हड्डी टूटने पर सूअर के घी की मालिश करने से बहुत जल्द ठीक हो जाती है।

23. अगर स्टील और हड्डी दोनों सामान वजन के है तो हड्डी स्टील से पाँच गुना मजबूत होती है।

उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट हड्डियों को बारे में रोचक जानकारी / About Human Bones in Hindi पसंद आई होगी। यदि आपके पास इसके बारे में कोई जानकारी या सवाल है तो नीचे कमेंट में बताएँ।

6 Comments

  1. ANURAG KUMAR March 29, 2018
  2. ranjan vikash June 28, 2018
  3. Neelesh July 22, 2018
    • Ankit Banger September 13, 2018
  4. Pawan kumar September 21, 2018
    • Ankit Banger October 4, 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *