केन्या देश के बारे में 15 रोचक तथ्य । Kenya In Hindi

Amazing Facts about Kenya in Hindi
केन्या देश के बारे में 15 रोचक तथ्य

kenya in hindi

केन्या अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित एक देश है, केन्या की राजधानी है: नैरोबी. केन्या, एक ऐसा देश जिसकी 99% आबादी काले रंग की है, एक ऐसा देश जिसमें जगह-जगह शेर, हाथी, भालू घूमते हुए दिख जाते है, एक ऐसा देश जहाँ मिडिल क्लास लोग है ही नही या तो वो बहुत अमीर है या बहुत ही गरीब. आइए हमारे साथ ताकि आप केन्या को थोड़ा और बारीकी से जान पाओ…

1 से 10

1. केन्या का इतिहास गुलामी भरा है, 100 वर्षों तक गुलाम रहने के बाद 12 December, 1963 को केन्या ब्रिटेन से आजाद हुआ था. और 1964 में उसने संविधान अपनाकर खुद को गणतंत्र भी घोषित कर दिया।

2. वैज्ञानिको का मानना है, कि मनुष्य की उत्पत्ति केन्या में ही हुई, क्योकिं यहाँ पर इंसानों के सबसे पुराने अवशेष पाए गए है।

3. केन्या में 2 आधिकारिक भाषा है: स्वाहिली और अंग्रेजी. लेकिन यहाँ 60 से ज्यादा स्थानीय भाषाएं बोली जाती है।

4. केन्या में एक से ज्यादा पत्नी भी रख सकते है।

5. केन्या, कॉफी का बहुत बड़ा उत्पादक है और इसकी अधिकतर कमाई भी इसी से होती है, लेकिन यहाँ के लोग कॉफी की बजाय चाय और बीयर पीना पसंद करते है।

6. केन्या की मुद्रा है शिलिंग. एक शिलिंग की कीमत 0.68 रूपए होती है।

7. केन्या में यातायात का कोई भी सरकारी साधन नही है और यहाँ वैन आदि में यात्रा करना 9 आदमियों की वैन में 19 आदमी घुसाने जैसा है।

8. केन्या में शादी के लिए दहेज का मूल्य 10 गायों से शुरू होता है।

9. गुलाब के फूलों के उत्पादन में केन्या दुनिया में नंबर 3 पर है. केन्या को ‘Flower Garden of Europe’ भी कहा जाता है।

10. केन्या में लगभग 1132 तरह के पक्षी है और इनमें से 342 तरह के पक्षी तो एक ही पार्क में 24 घंटे से भी कम समय में देखे जा सकते है, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

11 से 15

11. केन्या में रात को लगभग 26 लाख लोग नंगे होकर दौड़ की प्रैक्टिस करते हैं. यहाँ आपको हर घर में एथलीट मिल जाएगा।

12. प्राकृतिक चीजों(हवा, पानी, पेड़, मिट्टी) का जितना प्रयोग केन्या के 32 लोग करते हैं उतना अकेला अमेरिकन कर लेता हैं।

13. केन्या के एक वकील ने बराक ओबामा के परिवार को 50 गाय, 70 भेड़, बकरी देने की पेशकश की थी लेकिन बदलें में वह ओबामा की बेटी से शादी करना चाहता था।

14. प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर दुनिया में सबसे कड़ा कानून केन्या में ही है. यहां प्लास्टिक बैग के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर 4 साल की कैद या 25 लाख रूपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

15. साफ पानी की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी झील ‘विक्टोरिया झील’ का थोड़ा-सा हिस्सा केन्या में भी है. दरअसल, यह झील तीन देशों में पड़ती है: केन्या में 6%, युगांडा में 45% और तंजानिया में 49%.

उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट Kenya Facts, History in Hindi / केन्या का इतिहास व रोचक तथ्य 💡पसंद आई होगी. यदि आपके पास Kenya Country Information in Hindi / केन्या की कोई और जानकारी है तो नीचे कमेंट में बताएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *