History of 4 July in Hindi
4 जुलाई का इतिहास
इतिहास एक दिन में नही बनता लेकिन एक दिन अपने अंदर बहुत कुछ समाकर रखता है. इतिहास में हर दिन का अपना एक विशेष महत्व हैं. ऐसा ही एक दिन है 4 जुलाई.. जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार, साल का 185वाँ (लीप वर्ष में 186वाँ) दिन है. वैसे तो 4 July के दिन भारत और विश्व में बहुत सी घटनाएं हुई थी जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गई. लेकिन हम आपके समय की कदर करते हुए आपको कुछ चुनिंदा घटना ही बताएंगे जो आपको बोर नही करेगी. आइए जानते है कि आज के दिन इतिहास में क्या खास हुआ था…
1. आज ही के दिन 1776 में अमेरिका को ब्रिटेन से आज़ादी मिली जिस वजह से आज अमेरिका में ‘स्वतंत्रता दिवस’ भी मनाया जाता है, आपको बता दें कि अमेरिका की 13 कॉलोनियों ने मिलकर नया देश बनाने की घोषणा की थी जिसका नाम यूनाइटेड स्टेटस या US रखा गया था, US के ध्वज में उस समय 13 कॉलोनियों के आधार पर 13 stars थे और आज 50 राज्यों के आधार पर US के ध्वज में 50 stars है।
2. 1760 में आज ही के दिन मीर जाफ़र के बेटे ‘मिरान’ की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हो गई थी. ये वही मीर जाफ़र है जिसका नाम भारतीय उपमहाद्वीप में ‘गद्दार’ शब्द का पर्यायवाची बन गया।
3. 1871 में आज ही के दिन इंग्लैंड के इंजीनियर ‘Hubert Cecil Booth’ आज जन्म हुआ था. इनको पहला संचालित ‘वैक्यूम क्लीनर’ बनाने के लिए जाना जाता है।
4. 1876 में आज ही के दिन फ्रांस के लोगों ने अमेरिका की आज़ादी के सौ साल पूरे होने पर उन्हें ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ गिफ़्ट दिया था. इस मूर्ति पर अमेरिकी स्वतंत्रता की तारीख 4 July, 1776 भी अंकित है।
5. 1898 में आज ही के दिन ‘गुलज़ारी लाल नंदा’ का जन्म हुआ था, वे स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ भारत के 2 बार भारत के प्रधानमंत्री भी थे, वे भारत रत्न से सम्मानित भी किए जा चुके है।
6. 1902 में आज ही के दिन साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान ‘स्वामी विवेकानन्द’ का मात्र 39 वर्ष की उम्र में निधन हआ था. उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था. उन्होंने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था. विवेकानन्द रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे. उन्होंने कोलकाता में रामकृष्ण मिशन की स्थापना भी की थी. इनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
7. 1916 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों की चालीस के दशक की मशहूर अभिनेत्री ‘नसीम बानो’ का जन्म हुआ था, अपनी दिलकश अदाओं और खूबसूरती के कारण उन्हें “ब्यूटी क्वीन” भी कहा जाता था।
8. 1934 में आज ही के दिन हंगेरियन अविष्कारक ‘लियो जेलार्ड’ ने एटम बम की चैन रिएक्शन के लिये पेटेंट रजिस्टर के लिए आवेदन दिया था, जिसके साथ ही लियो अमेरिका को न्यूक्लियर शक्ति बनाने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा बने थे।
9. 1934 में ही आज ही के दिन नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाली पहली महिला ‘मैरी क्यूरी’ का निधन हुआ था, उन्हें पोलोनियम और रेडियम जैसे रासायनिक पद्धार्थो की खोज के लिए जाना जाता है।
10. 1945 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के अभिनेता ‘सुशील कुमार’ का जन्म हुआ. सुशील कुमार साठ के दशक की हिट फ़िल्म ‘दोस्ती’ में बैसाखी का सहारा लिए अपंग रामनाथ के किरदार में पर्दे पर नज़र आए थे. इसके अलावा उन्होंने काला बाज़ार, फूल बने अंगारें आदि फिल्मों में अभिनय किया. लेकिन सुशील कुमार का फिल्मी सफर ज्यादा नहीं रहा, कुछ समय बाद उन्हें एयर इंडिया में नौकरी मिल गई सन 1971 से सन 2003 तक उन्होंने नौकरी की और फिर रिटायरमेंट ले लिया।
11. 1963 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के डिज़ाइनर ‘पिंगली वैकेया’ का भी निधन हुआ था. इन्होनें 19 साल की 19 साल की उम्र में ब्रिटिश इंडियन आर्मी ज्वॉइन कर ली थी. वो जियोलमजी में डॉक्टरेट थे और हीरे के खनन में विशेषज्ञता भी हासिल थी।
12. 1947 में आज ही के दिन भारत के बंटवारे का विधेयक पेश हुआ था. ब्रिटेन के शासन से आज़ाद होने के बाद भारत का स्वरूप कैसा होगा, यही तय करने के लिए ब्रिटेन की संसद में ‘द इंडियन इंडिपेन्डेंस ऐक्ट’ पेश हुआ. इसी विधेयक में भारत के बंटवारे और एक अलग देश यानी पाकिस्तान के बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था. ये विधेयक 18 जुलाई को पारित हुआ. इसके तहत ब्रितानी हुकूमत के भारत छोड़ने यानी भारत के स्वतंत्र होने की तारीख़ 15 अगस्त 1947 तय की गई थी।
उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट 4 जुलाई का इतिहास / 4 July History in Hindi 💡 पसंद आई होगी. अगर आपके पास 4 जुलाई की कोई और महत्वपूर्ण घटना, जन्म या मृत्यु / Historical Events, Birthday या Death की जानकारी है तो नीचे कमेंट में बताएँ।

sir sahi kha yaha per hi mujhe asha content milla isse phele mujhe khi nhi mill iss trah ka best content