त्वचा के बारे में 23 रोचक तथ्य । Skin In Hindi

Amazing Facts about Skin in Hindi – त्वचा के बारे में रोचक तथ्य

त्वचाहम जिस टाॅपिक पर बात करेगे उसका नाम है: त्वचा या स्किन या खाल या चमड़ी। इसे जो मर्जी कह लिजिए उससे ज्यादा फर्क नही पड़ता फर्क तो आपको हमारी इस पोस्ट से पड़ेगा। क्योकि हम आपको कुछ अनसुने, रोचक और सटीक तथ्य बताने जा रहे है। क्या आप जानते है ? कि हमारे शरीर का 15 प्रतिशत वजन त्वचा का ही होता है, नही ना… तो चलिए जानना शुरू करते है…

1. त्वचा वास्तव में हमारे शरीर का एक अंग है, और यह हमारा सबसे बड़ा अंग भी है।

2. बच्चे की त्वचा का असली रंग उसके जन्म के छः महीने बाद पता चलता है।

3. मानव त्वचा का रंग काला होगा या गोरा ये ‘मेलानिन‘ तय करता है, यह जितनी ज्यादा एक्टिविटी करेगा उतना गाढ़ा त्वचा का रंग होगा। हमारी आंख का रंग भी इसी पर निर्भर है।

4. Vitamin C, सूर्य से आने वाली अल्ट्रावाॅयलेट किरणों से बचाव करता है, यह संतरे, सेब etc. में पाया जाता है।

5. इंसानी शरीर की खाल को अगर समतल फैलाया जाए तो यह 20 स्काॅयर फ़ीट जगह को घेर लेगी, अगर इसे इकट्ठी करके इसका वजन मापा जाए तो ठीक 9 किलो बैठता है।

6. Soda, आपको समय से पहले बूढ़ा बनाता है, क्योंकि इसमें ज्यादा मात्रा में phosphates पाया जाता है।

7. 25 साल की उम्र होने के बाद त्वचा में झुर्रियाँ पड़नी शुरू होती है। इसमे ग्रेविटी का बहुत बड़ा हाथ है।

8. जो व्यक्ति एक दिन में 10 या इससे ज्यादा सिगरेट पीता है उसके माथे पर अधिक गहरी लाइनें नजर आने लगती है।

9. पेट के बल सोने से हमारे माथे पर और साइड में करके सोने पर हमारी ठोढ़ी और गालों पर झुर्रियाँ पड़ती है।

10. बूढ़े लोगो में से स्मेल आने का कारण 2-nonenal नाम का केमिकल होता है, बूढ़े लोग इसे त्वचा के माध्यम से छोड़ते रहते है।

11. हर 20 में से 1 महिला के चेहरे पर मुहांसे निकलते है जबकि पुरूषों को हर 100 में से 1 के निकलते है।

12. हमारे शरीर में सबसे पतली चमड़ी हमारी आंखो की होती है, 0.2 से 0.5mm तक।

13. हमारे शरीर में सबसे मोटी चमड़ी हमारे तलवों की होती है, 4mm तक.

14. इंसानों समेत हर जीव की त्वचा पर बाल होते है, Whales और Dolphins के भी।

15. मानव त्वचा सबसे ज्यादा सुअरों से मिलती है।

16. मानव त्वचा में तीन परतें होती है जो हर 28 दिन में एक बार और पूरे जीवनकाल में लगभग 900 बार बदलती है.

17. आपके घरों में मौजूद धूल के 50% कण आपकी त्वचा के होते हैं, आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी त्वचा से हर मिनट 30,000 कोशिका झड़ रही है।

18. हमारे मुँह के अंदर की त्वचा और महिलाओं की योनि की चमड़ी एक जैसी कोशिका से बनी हुई है।

19. सेब का तेल त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक है, यह स्किन पर पड़ी झुर्रियां, टूटी त्वचा, खुजली और सूजन को दूर करता है

20. जब दिल काम करना बंद कर देता है तो त्वचा का रंग सफेद या बैंगनी हो जाता हैं।

21. हमारी चमड़ी में 5 तरह के रिसेप्टर्स होते है जो दर्द से लेकर छूने तक की सारी जानकारी दिमाग को देते है।

22. त्वचा का गोरा रंग 20,000 से 50,000 साल पहले ही होना शुरू हुआ हैं, इससे पहले सभी इंसान काले रंग के होते थे।

23. ‘चिंता‘ करने से ना सिर्फ चेहरे पर मुहांसे निकलते है, बल्कि आपकी त्वचा भी पतली होती है और आप जल्दी बूढ़े हो जाते हो। इसलिए चिंता कम किया करो।

उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट त्वचा के बारे में रोचक जानकारी / About Skin In Hindi पसंद आई होगी।

5 Comments

  1. Vimal kumar September 5, 2017
  2. chandani priya November 11, 2017
  3. BANI MOHAHAAMAD November 14, 2017
  4. PAWAN November 20, 2017
  5. ajay kumar August 15, 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *