उत्तर कोरिया के बारे में 21 रोचक तथ्य । North Korea In Hindi

Amazing Facts about North Korea In Hindi – उत्तर कोरिया के बारे में रोचक तथ्य

North Korea (नार्थ कोरिया)उत्तर कोरिया : एक तरफ दुनिया को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही हैं, वहीं कई ऐसी जगहें भी हैं जहां मानवाधिकार भी जीवित नहीं हैं यहाँ कोई बिना इजाजत के चू से चाँ नही कर सकता। उत्तर कोरिया देश के लोगो के ये भी नही पता होता कि बाहर दुनिया में क्या हो रहा हैं।

1. अगर आपको ये वहम हैं कि उत्तर कोरिया में अभी 2016 चल रहा हैं तो हम बता दे वहाँ अभी 104 वाँ साल चल रहा हैं।

2. उत्तर कोरिया में खुद की मर्जी से बाल नही कटवा सकते यहां महिलाओं के लिए 28 और आदमियों के लिए 10 तरह के हेयर स्टाइल हैं।

3. उत्तर कोरिया में 8 जुलाई और 17 दिसंबर को खुशियां नही मना सकते।

4. नॉर्थ कोरिया में अपना अलग इंटरनेट चलता हैं, जो सिर्फ कोरियन भाषा में हैं.

5. इस देश के इतिहास की किताबों में सिर्फ किम जोंग I और किम जोंग II की वीर गाथाएं पढ़ाई जाती हैं।

6. अगर कोई नार्थ कोरिया में अपराध करता हैं तो उसकी सज़ा अगली तीन पीढ़ियों तक मिलेगी।

7. नार्थ कोरिया के लोग अपनी मर्जी से अपने घर को रंग भी नही कर सकते हैं। उन्हें सरकार के आदेश अनुसार इमारत पर ग्रे कलर ही पेंट करना होता हैं और उन पर नेताओं की तस्वीरें लगाने का भी एक नियम हैं।

8. उत्तर कोरिया में सिर्फ 605 आदमी Internet चलाते हैं।

9. नॉर्थ कोरिया के हर घर में सरकार द्वारा नियंत्रित रेडियो लगा हुआ हैं। नागरिकों को इसे बंद करने की अनुमति नहीं हैं।

10. उत्तर कोरिया में सिर्फ 3 टेलिविज़न चैनल हैं।

11. नार्थ कोरिया के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना हैं.. अमेरिका से पांच गुना बड़ी।

12. नार्थ कोरिया में गाँजा प्रयोग करने की कानूनी अनुमति हैं।

13. यहां की सरकार ने जोन्ग डॉन्ग नामक एक मॉडल सिटी बनाई गई थी, ताकि दक्षिण कोरियाई लोगों को नार्थ कोरिया आने के लिए आकर्षित किया जा सके।

14. पिछले 60 सालों में उत्तर कोरिया से 23,000 लोग दक्षिण कोरिया चले गए। इन लोगों पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया गया। वहीं, मात्र दो लोग ही दक्षिण कोरिया के उत्तर कोरिया आए।

15. नार्थ कोरिया में कोई जींस नही पहन सकता।

16. उत्तर कोरिया में सिर्फ मिलिट्री वाले और सरकारी अधिकारी ही कार रख सकते हैं।

17. नार्थ कोरिया का सबसे बड़ा नेता किम जोंग उन हैं। किम ने अपने चाचा को नंगा करके 120 भूखे कुत्तों के पिंजरे में फिंकवा दिया था।

18. नार्थ कोरिया में भिखारियों की फोटो नही खींच सकते।

19. नार्थ कोरिया के अंदर अगर आप बाइबल पढ़ते या  Sexy फिल्म देखते पकड़े गये तो वह क्षण आपके जीवन का अंतिम क्षण होगा।

20. अगर आप नार्थ कोरिया घुमने का प्लान बना रहा हैं तो आपको बता दे आप मोबाइल घर पर रख कर जाएं क्योकि वहाँ जाने पर आपके मोबाइल को एयरपोर्ट पर ही जब्त करने का नियम हैं और जब आप यात्रा पूरी कर कोरिया से वापिस जा रहे होंगे तो आपको आपका मोबाइल वापिस कर दिया जाता हैं।

21. उत्तर कोरिया में हर पाँच साल में election होता हैं लेकिन लोगो के पास चुनने को एक ही विकल्प होता हैं। (पता नही क्या फायदा हैं इस चुनाव का)।

दोस्तों अगर मैं इस देश में होता तो शायद Blogging भी ना कर पाता। और आप लोगो के लिए रोचक तथ्य भी नही डाल पाता। मैं खुश हूँ कि मेरा जन्म भारत में हुआ।

15 Comments

  1. Mahesh June 14, 2016
  2. Naresh Nain June 14, 2016
  3. sandeep June 16, 2016
  4. Vikas gaur June 16, 2016
  5. Chris Thapa June 23, 2016
  6. Shubham September 13, 2016
  7. Karandeep October 3, 2016
  8. Ashu kumar October 17, 2016
  9. Rohit November 12, 2016
  10. shubham jangra June 8, 2017
  11. Vikas September 21, 2017
  12. ritesh December 7, 2017
  13. gulshan March 23, 2018
  14. rahul March 23, 2018
  15. Amit Gupta October 9, 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *